शाहजेब बने यूपी स्टेट सीनियर 6 रेड स्नूकर के विजेता:आगरा में आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय स्नूकर प्रतियोगिता, मुरादाबाद के शंकर सैनी रहे उपविजेता
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल मेपल रिज में गुरुवार का खेले गए बेस्ट ऑफ 9 फ्रेम के फाइनल मेरठ के शाहजेब सैफी ने मुरादाबाद के शंकर सैनी को कड़े संघर्ष के बाद 5-4 से हराया। शाहजेब सैफी राजा रामकुमार भार्गव स्मृति यूपी स्टेट सीनियर 6 रेड स्नूकर चैंपियनशिप के विजेता बन गए। उत्तर प्रदेश बिलियर्ड्स-स्नूकर एसोसिएशन के सहयोग से आगरा बिलियर्ड्स-स्नूकर एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में शाहजेब सैफी ने प्रयागराज के आमिर रईस को 5-2 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में शंकर सैनी ने प्रयागराज के विनायक अग्रवाल को 5-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले फ्रेम में शंकर सैनी ने 40-9 से बढ़त बनाई। दूसरे फ्रेम में शाहजेब 50-36 से जीते। तीसरे फ्रेम में शाहजेब ने 38-2 से आगे निकल गए। चौथे फ्रेम में शंकर 40-19 से वापसी करते दिखे। पांचवें फ्रेम में शाहजेब 38-14 से जीते। छठे फ्रेम में शंकर 40-9 से बराबरी पर आ गए। सातवें फ्रेम में शाहजेब 36-14 से आगे बढ़े। आठवें फ्रेम में शंकर ने 41-0 से जीतकर मैच 4-4 कर दिया। निर्णायक नौवें फ्रेम में शाहजेब ने 45-13 से शंकर को हराकर मैच 5-4 से अपने नाम किया। विजेता शाहजेब सैफी को ट्रॉफी के साथ 36 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। उपविजेता शंकर सैनी को ट्रॉफी और 18 हजार रुपये मिले। टूर्नामेंट में प्रयागराज के आमिर रईस ने 69 का सबसे बड़ा ब्रेक लगाया। कुल 1.05 लाख रुपये की ईनामी राशि वितरित की गई। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को विवेक अग्रवाल, ऋषभ जैन, शैफाली अग्रवाल, देवांक और विशाल शिवहरे ने पुरस्कृत किया। मैचों के रेफरी विशाल गुप्ता, संदीप कुमार, आशीष कुमार और निशांत जायसवाल रहे। सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग यूपीबीएसए के यूट्यूब चैनल पर की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)