26 घंटे से ज्यादा बारिश में खेतों में भरा पानी:तैयार धान की फसल जमीन पर बिछी, किसानों की बढ़ी चिंता

Sep 25, 2026 - 17:29
0
26 घंटे से ज्यादा बारिश में खेतों में भरा पानी:तैयार धान की फसल जमीन पर बिछी, किसानों की बढ़ी चिंता
बाराबंकी के हरख क्षेत्र में शुक्रवार शाम 4 बजे से लगातार 26 घंटे से ज्यादा हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रसूलपुर गांव में खेतों में पानी भर गया है। धान की तैयार फसल कई जगह जमीन पर बिछ गई है। किसान जिस फसल की कटाई की तैयारी कर रहे थे, अब उसके खराब होने का डर सता रहा है। खेतों में भरा पानी, जमीन पर चिपकी धान की बालियां रसूलपुर गांव के खेतों में दूर-दूर तक पानी भरा है। पकी हुई धान की बालियां पानी के बीच जमीन से चिपकी दिखाई दे रही हैं। किसानों का कहना है कि अगर बारिश नहीं रुकी और खेतों से पानी नहीं निकला तो गिरी हुई फसल खराब हो सकती है। बहन की शादी के लिए लिया कर्ज, फसल से थी उम्मीद किसान पप्पू ने बताया कि उन्होंने बहन की शादी के लिए कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने की उम्मीद में धान की फसल बोई थी। अब लगातार बारिश के कारण उनकी चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि तैयार फसल खराब हुई तो आर्थिक परेशानी और बढ़ जाएगी। केसीसी का कर्ज भी चुकाने की चिंता किसानों के मुताबिक, गांव के कई लोगों ने खेती के लिए बैंक से केसीसी लोन ले रखा है। ऐसे में फसल खराब होने पर कर्ज चुकाना मुश्किल हो सकता है। किसान लगातार खेतों की स्थिति देख रहे हैं और नुकसान का अंदाजा लगा रहे हैं। कोई पानी निकाल रहा, कोई गिरी फसल देख रहा बारिश के बीच किसान खेतों तक पहुंच रहे हैं। कुछ किसान खेतों से पानी निकालने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कई किसान गिरी हुई धान की फसल देखकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि धान पूरी तरह तैयार था और जल्द ही कटाई शुरू होने वाली थी। मौसम खुलने और पानी निकलने का इंतजार लगातार बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर संकट खड़ा कर दिया है। अब किसान बारिश रुकने और खेतों से पानी निकलने का इंतजार कर रहे हैं। रसूलपुर के खेतों में गिरी तैयार फसल किसानों की चिंता साफ दिखा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User