बरेली में आयुर्वेदिक कंपनी के दफ्तर से 3 मोबाइल चोरी:UPI से दो खातों से 1.95 लाख निकाले; कर्मचारी ने साथी पर लगाया आरोप
बरेली के बारादरी क्षेत्र में आयुर्वेदिक कंपनी के दफ्तर से तीन कर्मचारियों के मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोबाइल के जरिए दो बैंक खातों से UPI के माध्यम से करीब 1.95 लाख रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित कर्मचारी ने अपने साथ काम करने वाले युवक पर मोबाइल चोरी और पैसे निकालने का आरोप लगाया है। मथुरा के नौहझील निवासी नरेंद्र बरेली के अम्बे एसोसिएटेड आयुर्वेद के दफ्तर में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर को उनके साथ काम करने वाला प्रिंस चौधरी दफ्तर में मौजूद था। आरोप है कि नरेंद्र की गैरमौजूदगी में प्रिंस ने उनका आईफोन-16 प्रो, चचेरे भाई का वीवो और साथी भरत का सैमसंग एस-23 एफई मोबाइल चोरी कर लिया। नरेंद्र के मुताबिक, मोबाइल लौटाने को कहा तो प्रिंस ने मना कर दिया। बाद में पता चला कि उनके खाते से 98,030 रुपए और भरत के खाते से 97,500 रुपए UPI के जरिए निकाल लिए गए। नरेंद्र ने बारादरी थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मोबाइल चोरी और UPI लेनदेन से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)