कालिंदी विहार में 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी कार:वृंदावन से लौट रहे परिवार के चार लोग घायल, सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी का आरोप

Sep 25, 2026 - 17:29
0
कालिंदी विहार में 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी कार:वृंदावन से लौट रहे परिवार के चार लोग घायल, सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी का आरोप
कालिंदी विहार में सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे काम में सुरक्षा की अनदेखी के कारण बुधवार को एक हादसा हो गया। वृंदावन से लौट रहे एक परिवार की कार सड़क किनारे खोदे गए करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। बाद में क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया। बताया गया कि परिवार कार से लौट रहा था। कालिंदी विहार में कार को पीछे करते समय चालक को सड़क पर खोदा गया गड्ढा दिखाई नहीं दिया। जैसे ही कार पीछे हुई, वह सीधे गड्ढे में जा गिरी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि 77 करोड़ रुपये की लागत से चल रही सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माण कार्य के लिए सड़क किनारे कई जगह गड्ढे खोदे गए हैं। लेकिन, इन जगहों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। गहरे गड्ढों के आसपास न तो ठीक से बैरिकेडिंग की गई है और न ही वाहन चालकों को सावधान करने वाले चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन रही है। इस हादसे के बाद नगर निगम और काम करने वाली संस्था की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खुले गड्ढों के आसपास तुरंत बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User