27 को रघुनाथनगर आएंगे सीएम साय, तैयारियां शुरू

Nov 19, 2026 - 05:47
0
27 को रघुनाथनगर आएंगे सीएम साय, तैयारियां शुरू
बलरामपुर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 27 नवंबर को वाड्रफनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत रघुनाथनगर में आगमन प्रस्तावित है। इसे लेकर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी रघुनाथनगर पहुंचीं। उन्होंने तैयारियों का निरीक्षण किया। हेलीपैड के लिए प्रस्तावित आश्रम ग्राउंड देखा। आवागमन से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। मंच व्यवस्था व आमजन के बैठने की व्यवस्था देखी। उन्होंने कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए। वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिह्नांकित करने को कहा। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य दल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एम्बुलेंस की व्यवस्था तय करने को कहा। अग्निशमन की व्यवस्था तय करने को कहा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User