चुनाव से पहले देवीपाटन रेंज में 83 इंस्पेक्टरों का तबादला:जिलों में 3 साल से अधिक समय से तैनात थे; गोंडा से 23 और बहराइच से 27 ट्रांसफर

Nov 18, 2026 - 23:28
0
चुनाव से पहले देवीपाटन रेंज में 83 इंस्पेक्टरों का तबादला:जिलों में 3 साल से अधिक समय से तैनात थे; गोंडा से 23 और बहराइच से 27 ट्रांसफर
गोंडा की देवीपाटन रेंज में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला ने बुधवार रात करीब 8 बजे रेंज के चारों जिलों में तीन साल से अधिक समय से तैनात 83 निरीक्षकों का गैरजनपद तबादला कर दिया। इनमें गोंडा के 23, बहराइच के 27, बलरामपुर के 20 और श्रावस्ती के 13 निरीक्षक शामिल हैं। गोंडा में तैनात मनकापुर कोतवाल, तरबगंज थाना प्रभारी, महिला थाना प्रभारी और साइबर सेल प्रभारी समेत कई निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। गोंडा से 23 निरीक्षकों का तबादला गोंडा से 23 निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। इनमें 11 निरीक्षक रमाशंकर राय, विवेक कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, खुश मोहम्मद खां, हरिश्चन्द्र भारती, अरविन्द कुमार कोरी, सत्य प्रकाश यादव, राजेश कुमार, वेद प्रकाश शुक्ला, मो. गुफरान अंसारी और तेज प्रताप सिंह को बहराइच भेजा गया है। वहीं, चन्द्रमोहन सिंह, श्रीधर पाठक, अरविन्द कुमार, अमित कुमार तिवारी, नरेन्द्र प्रताप राय और शरदेन्दु कुमार पाण्डेय को श्रावस्ती स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा राधेश्याम यादव, प्रदीप कुमार शुक्ला, पंकज कुमार सिंह, शशिभूषण पाण्डेय, अनिता यादव और संजय कुमार गुप्ता को बलरामपुर भेजा गया है। बहराइच से 27 निरीक्षक दूसरे जिलों में भेजे गए बहराइच से 27 निरीक्षकों का तबादला किया गया है। इनमें मनोज कुमार यादव, सत्यप्रकाश यादव, विवेक सिंह यादव, राम नरेश, बृजेन्द्र कुमार मिश्र, राजनाथ सिंह, मनोज कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार पाण्डेय, शिवबचन सिंह और अशोक कुमार को गोंडा भेजा गया है। इसी तरह हरेन्द्र कुमार मिश्र, दद्दन सिंह, दिलीप कुमार शुक्ल, रमेश रावत, राकेश कुमार सिंह, संदीप सिंह, करुणाकर पाण्डेय और राम प्रकाश यादव को बलरामपुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, जितेन्द्र कुमार यादव, इन्द्रजीत यादव, ब्रह्मा गौड़, अभिनव प्रताप सिंह, योगेन्द्र सिंह यादव, प्रदीप कुमार सिंह, शशिकान्त पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार और जय हिन्द विश्वकर्मा को श्रावस्ती भेजा गया है। बलरामपुर से 20 निरीक्षकों का तबादला बलरामपुर से 20 निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। इनमें देवनन्दन, अनिल कुमार सिंह, बदरुद्दीन खां, दुर्गेश कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव, विजय कुमार यादव, पूनम यादव, मृत्युंजय सिंह, संतोष कुमार तिवारी, बलजीत कुमार और जुबेर अली को बहराइच भेजा गया है। वहीं, राकेश पाल, राजकुमार सिंह, गिरिजेश कुमार तिवारी, सत्येन्द्र बहादुर सिंह और विनीता चतुर्वेदी को श्रावस्ती स्थानांतरित किया गया है। कन्हई प्रसाद, राजकुमार, अजय कुमार सिंह और ओम प्रकाश को गोंडा भेजा गया है। श्रावस्ती से 13 निरीक्षक दूसरे जिलों में भेजे गए श्रावस्ती से 13 निरीक्षकों का गैरजनपद तबादला हुआ है। इनमें जय प्रकाश सिंह, योगेश कुमार सिंह, महिमा नाथ उपाध्याय, दिलीप कुमार यादव, चौथीराम यादव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह सेंगर, रमेश चन्द्र गौतम और निशू तोमर को बहराइच भेजा गया है। इसके अलावा राम नवल यादव, विजय कुमार सिंह और दिनेश यादव को गोंडा तथा चन्द्रहास मिश्रा और गौरव सिंह को बलरामपुर स्थानांतरित किया गया है। मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होंगे तबादले डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला ने चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। परिक्षेत्रीय कार्यालय के प्रधान लिपिक को सभी स्थानांतरण का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए कहा गया है। डीआईजी ने बताया कि चारों जिलों में तीन साल से अधिक समय से तैनात पुलिसकर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी चुनाव को देखते हुए हटाकर दूसरे जिलों में तैनाती दी गई है। अभी और पुलिसकर्मियों की सूची मांगी गई है। इसमें उपनिरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। उनका भी तबादला किया जाएगा। देखें अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User