351लीटर हरियाणा मार्का शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:बागपत में लग्जरी कार में काले कपड़े से ढककर ले जा रहे थे लोनी

Oct 01, 2026 - 19:19
0
351लीटर हरियाणा मार्का शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:बागपत में लग्जरी कार में काले कपड़े से ढककर ले जा रहे थे लोनी
बागपत की खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने पाठशाला बस स्टैंड पर चेकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से हरियाणा मार्का की 39 पेटियों में भरी करीब 351 लीटर देसी शराब बरामद की। आरोपी शराब को हरियाणा से खरीदकर लोनी क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने शराब और तस्करी में इस्तेमाल ब्रेजा कार को कब्जे में ले लिया है। गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे पुलिस ने बताया कि पाठशाला पुलिस चौकी के पास वाहनों की चेकिंग चल रही थी। तभी ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर से एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार आती दिखी। शक होने पर पुलिस ने कार रोककर तलाशी ली। कार के अंदर काले कपड़े से ढकी 39 पेटियां मिलीं, जिनमें हरियाणा मार्का देसी शराब थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से सस्ते में शराब खरीदकर लोनी में महंगे दाम पर बेचते थे। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बाघू गांव निवासी आकाश और हिमांशु हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर गुरुवार को चालान कर दिया। पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User