शिक्षक-MLC चुनाव में पहली महिला प्रत्याशी ने भरा पर्चा:वाराणसी में ऋतिका दुबे ने खोला खाता,स्नातक में आशुतोष का नामांकन

Oct 01, 2026 - 19:19
0
शिक्षक-MLC चुनाव में पहली महिला प्रत्याशी ने भरा पर्चा:वाराणसी में ऋतिका दुबे ने खोला खाता,स्नातक में आशुतोष का नामांकन
वाराणसी खंड में शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव में गुरुवार को नामांकन का आगाज हुआ। वाराणसी खंड में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पहला नामांकन ऋतिका दुबे ने भरा। चुनाव प्रक्रिया के तीसरे दिन नामांकन से ऋतिका दुबे शिक्षक सीट पर प्रदेश भर में नामांकन करने वाली पहली महिला आवेदक बन गई। ऋतिका दुबे ने तीन महिला प्रस्तावकों के साथ एक सेट में पर्चा भरा, उनके समर्थकों में मुस्लिम चेहरे भी नजर आए। ऋतिका दुबे ने मंडलायुक्त और निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इसके बाद मौजूद कर्मचारियों ने नामांकन पत्र की जांच करने के बाद उसे जमा किया। इसमें 10 हजार फीस का चालान समेत दस्तावेज सबमिट किए गए। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी संजय राय ने पर्चा भरा। शिक्षक स्नातक सीट से एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने पर्चा भरा, वाराणसी की स्नातक सीट पर यह पहला नामांकन था। सीट के लिए नामांकन पत्र खरीदकर तीन प्रत्याशियों ने खाता खोला। हालांकि बताया जा रहा है कि ऋतिका दुबे, आशुतोष सिन्हा और संजय प्रियदर्शी अगली तारीखों पर अगले सेट दाखिल करेंगे। वहीं अचानक प्रत्याशियों से पहुंचने से हलचल मच गई। नामांकन होने से प्रशासनिक टीमें सक्रिय दिखीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User