लखनऊ के ईको गार्डन में संयुक्त धरना:CHO बोले- सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाए

Oct 01, 2026 - 19:19
0
लखनऊ के ईको गार्डन में संयुक्त धरना:CHO बोले- सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाए
प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) की सेवा संबंधी समस्याओं एवं लंबित मांगों को लेकर ACHO UP, CHO वेलफेयर, CHO संघ एवं CHO यूनियन उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में अनिश्चितकालीन धरना जारी है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों के CHO धरना स्थल पर अपनी मांगों को मजबूती से उठा रहे हैं। CHO संगठनों का कहना है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद CHO से जुड़ी कई सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान लंबे समय से लंबित है। संगठनों ने कहा कि वे सरकार के साथ संवाद और सकारात्मक समाधान के पक्षधर हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग से अपील की है कि CHO की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वार्ता की जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User