38 ग्राम प्रधानों को वित्तीय अनियमितता पर नोटिस:लाखों की रिकवरी होगी, चुनाव लड़ने की पात्रता पर भी पड़ सकता है असर
उन्नाव में जिला पंचायत राज विभाग ने वित्तीय अनियमितताओं पर 38 ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किए। डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बुधवार शाम यह कार्रवाई की। इनसे लाखों रुपये की वसूली होगी, जिससे प्रधानों में हड़कंप है। विभाग की जांच में विकास कार्यों और सरकारी धन के इस्तेमाल में गड़बड़ी मिली थी। प्रधानों से जवाब मांगा गया है और तय रकम चुकाने को कहा गया है। वित्तीय लेनदेन की जांच आगे बढ़ेगी नोटिस में जिले के कई ब्लॉक की पंचायतें शामिल हैं, जिनमें फतेहपुर चौरासी ब्लॉक भी है। प्रधानों को अपना पक्ष रखने और वसूली की रकम चुकाने को कहा गया है। डीपीआरओ के आदेश के बाद पंचायतों में रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की जांच आगे बढ़ेगी। सरकारी धन के गलत इस्तेमाल पर नियमों के हिसाब से वसूली व जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। अगर प्रधान वसूली की रकम नहीं चुकाते, तो उन्हें चुनाव लड़ने में दिक्कत होगी। सरकारी देनदारी न चुकाने पर चुनाव लड़ने की पात्रता पर असर पड़ता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)