वीएन आईटीआई कॉलेज में प्रशिक्षण केंद्र शुरू:45 युवाओं को जॉइनिंग लेटर मिला, 124 को उद्योग आधारित ट्रेनिंग
प्रतापगढ़ के पहाड़पुर स्थित वीएन आईटीआई कॉलेज परिसर में देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कंपनी एलएंडटी (LT) के 'एलएंडटी सीएसटीआई प्रशिक्षण केंद्र' की शुरुआत हुई है। इस केंद्र के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण पूरा करने वाले 45 युवाओं को हाल ही में आयोजित एक समारोह में जॉइनिंग लेटर प्रदान किए गए, जबकि 8 प्रशिक्षु पहले ही कंपनी में नौकरी जॉइन कर चुके हैं। संस्थान और एलएंडटी के बीच जून 2026 में हुए एमओयू के तहत, 15 जुलाई से 15 सितंबर तक 124 युवाओं को इलेक्ट्रीशियन, फिटर और बार बेंडिंग का दो महीने का उद्योग आधारित प्रशिक्षण दिया गया था। इस दौरान युवाओं को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ औद्योगिक कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। अन्य प्रशिक्षुओं को भी रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया अभी जारी है। वीएन आईटीआई कॉलेज के प्रबंधक इंजीनियर भूपेश त्रिपाठी ने कहा कि एलएंडटी जैसी कंपनी का प्रशिक्षण केंद्र खुलना गौरव की बात है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सिर्फ प्रमाणपत्र तक सीमित न रखकर उन्हें उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगार योग्य बनाना है। समारोह में एलएंडटी टीम से प्रमोद केशरवानी, अजय सिंह व आदित्य के साथ कॉलेज के प्रधानाचार्य आनंद गिरि, शिवम त्रिपाठी, अनुज मिश्रा, मोहित वर्मा, अनिकेत विश्वकर्मा और रवि वर्मा मौजूद रहे। अंत में सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)