75 साल के रामसुघर-रीना के रिश्ते में नया मोड़:बेटी राधा बोली- पेंशन हड़पने के लिए किया ड्रामा; रीना ने कहा- उसके कहने पर बनाए वीडियो

Oct 24, 2026 - 06:08
0
75 साल के रामसुघर-रीना के रिश्ते में नया मोड़:बेटी राधा बोली- पेंशन हड़पने के लिए किया ड्रामा; रीना ने कहा- उसके कहने पर बनाए वीडियो
औरैया में 75 साल के रामसुघर और करीब 30 साल की रीना राजपूत की सगाई का मामला एक-दूसरे पर आरोप लगाने तक पहुंच गया है। रामसुघर, उनकी बेटी राधा और रीना इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर एक-दूसरे को गलत बता रही हैं। दोनों ओर से अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। रीना के पहले पति के वापस आने और रामसुघर से शादी नहीं करने के ऐलान के बाद विवाद बढ़ गया। रामसुघर की बेटी राधा ने आरोप लगाया कि रीना पापा की पेंशन हड़पने के इरादे से यह सब कर रही थी। वहीं, रामसुघर ने भी रीना पर झूठ बोलकर रुपये ऐंठने का आरोप लगाया। मामला सहार क्षेत्र के अरियारी गांव का है। रीना बोलीं- राधा के कहने पर बनाए वीडियो इन आरोपों के जवाब में रीना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी किया। उन्होंने दावा किया कि राधा ने ही उनसे वीडियो बनाने को कहा था। रीना के मुताबिक, राधा यह सब व्यूज हासिल करने के लिए कर रही थी। उन्होंने शादी को भी फर्जी बताया। रुपये ऐंठने के आरोप पर रीना ने सवाल उठाया कि वह किससे रुपये ऐंठ रही थीं। उन्होंने अपनी ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा। पहले पति के लौटने के बाद शादी से किया इनकार इससे पहले रीना ने इंस्टाग्राम पर तीन वीडियो पोस्ट कर रामसुघर से शादी नहीं करने की बात कही थी। एक वीडियो में वह अपने पहले पति के गले में माला डालती दिखाई दी थीं। रीना ने कहा था कि उनके पति वापस आ गए हैं और उनका तलाक भी नहीं हुआ था। इसलिए वह अब रामसुघर से शादी नहीं करेंगी। उन्होंने राधा से भी उनके साथ वीडियो नहीं बनाने की अपील की थी। ब्यूटी पार्लर में सगाई के दावे के बाद चर्चा में आया था मामला 10 अक्टूबर को औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में सगाई का कार्यक्रम होने की बात सामने आई थी। इससे पहले हल्दी और मेहंदी के वीडियो भी वायरल हुए थे। दोनों की उम्र में करीब 45 साल के अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आई थीं। अब जानिए पूरा मामला… सहार क्षेत्र के अरियारी गांव के रहने वाले रामसुघर (75) की दो बेटियां और एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है। उनका बेटा ऑटो चलाता है। बड़ी बेटी राधा पिता के साथ ही रहती है। राधा पहले बिग बॉस में जाने वाली यूट्यूबर शिवानी के साथ वीडियो शूट करती थी। शिवानी भी अरियारी गांव की रहने वाली है। राधा के मुताबिक, रीना की शादी 10 साल पहले हुई थी, लेकिन शादी के तीन साल बाद ही उसका तलाक हो गया था। रीना धीरे-धीरे इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वीडियो बनाने लगी। उधर, रीना के परिवार में उसकी मां और एक भाई हैं। रामसुघर के साथ भाई ने ही रीना की सगाई कराई। इंस्टाग्राम पर हुई राधा-रीना की दोस्ती रामसुघर की बेटी राधा और रीना की पहली बार इंस्टाग्राम पर बातचीत हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। दोनों ज्यादातर वीडियो साथ ही बनाती थीं। रीना ने कुछ समय बाद राधा के घर आना- जाना शुरू कर दिया। इसी दौरान रीना और उसके पिता रामसुघर के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। राधा के मुताबिक, करीब एक हफ्ते पहले औरैया के ही एक ब्यूटी पार्लर में उनके पिता रामसुघर और रानी राजपूत की सगाई हुई थी। दोनों की शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कराने की तैयारी थी। पर, रीना के पति के वापस आने पर रीना ने शादी से इंकार कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User