शाहजहांपुर में दबंगों ने परिवार को लाठी-डंडों से पीटा:चार लोग घायल, बचाने आए भाई-भाभी को भी पीटा; FIR दर्ज
शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के नभीची गांव में शुक्रवार दोपहर तीन बजे दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में चार लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। रात 11 बजे वीडियो सामने आया है। विपिन शुक्ला ने एफआईआर में बताया कि गांव नाहिल के सिधांत, सुमित, मोनू और उमाकांत से उनका विवाद था। शुक्रवार को आरोपियों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। ब चाने आए विपिन के भाई राजीव, भाभी पूर्णिमा और भतीजी भूमिका देवी को भी पीटा गया, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और सारा सामान तहस-नहस कर दिया। कई लोगों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन हमलावर नहीं माने। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)