आज इटावा मंडी में नीलामी बंद रहेगी

Oct 24, 2026 - 05:51
0
इटावा. पंचायती राज चुनाव के तहत आज सरपंच और वार्डपंच के चुनाव के उपलक्ष्य में इटावा कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। इटावा मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष ने बताया कि आज मंडी में कृषि जिंसों की नीलामी नहीं होगी। मंडी में 26 अक्टूबर से कारोबार शुरू होगा। वहीं, मंडी सचिव ने किसानों से अपील की है कि मंडी में नीलामी कार्य बंद रहने के कारण कृषि उपज विक्रय के लिए मंडी में न लाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। किसानों से निर्धारित तिथि पर ही अपनी उपज मंडी में लाने का आग्रह किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User