स्कूल का निरीक्षण कर पाठ्यक्रम पूरा कराने दिए निर्देश

Oct 24, 2026 - 05:51
0
बलरामपुर | कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने आज प्राथमिक शाला जशवन्तपुर का अवलोकन किया। स्कूल में चल रहे पाठ्यक्रम, पढ़ाई की व्यवस्था, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। शिक्षकों से कक्षा वार पढ़ाई की स्थिति पर चर्चा की। शिक्षण गतिविधियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर मजबूत शैक्षणिक नींव बच्चों के भविष्य का आधार है। इस स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कक्षाओं में शत-प्रतिशत सहभागिता बढ़ाने को कहा। हर बच्चा सीखने की प्रक्रिया से सक्रिय रूप से जुड़े, इस पर जोर दिया। कलेक्टर ने शिक्षकों को तय समय सीमा में पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दिए। अपनी नियमित उपस्थिति बनाए रखने को कहा। समय सारणी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासित, व्यवस्थित अध्यापन से ही विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में अपेक्षित सुधार होगा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User