एयर इंडिया ने कई इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट्स की उड़ानें कीं रद्द
दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली। 20 जून, 2025 । एयर इंडिया (Air India) ने सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती बरतते हुए शुक्रवार को 8 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया। यह निर्णय अहमदाबाद विमान हादसे के बाद लिया गया है, जिसमें उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी सामने आई थी। अब एयर इंडिया अपनी उड़ानों की तकनीकी समीक्षा और मेंटेनेंस को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती।
दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली। 20 जून, 2025 ।
एयर इंडिया (Air India) ने सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती बरतते हुए शुक्रवार को 8 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया। यह निर्णय अहमदाबाद विमान हादसे के बाद लिया गया है, जिसमें उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी सामने आई थी। अब एयर इंडिया अपनी उड़ानों की तकनीकी समीक्षा और मेंटेनेंस को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती।
किन फ्लाइट्स को किया गया रद्द?
ANI के अनुसार, एयर इंडिया की निम्नलिखित फ्लाइट्स को शुक्रवार को रद्द किया गया:
-
AI906: दुबई से चेन्नई
-
AI308: दिल्ली से मेलबर्न
-
AI309: मेलबर्न से दिल्ली
-
AI2204: दुबई से हैदराबाद
-
AI874: पुणे से दिल्ली
-
AI456: अहमदाबाद से दिल्ली
-
AI-2872: हैदराबाद से मुंबई
-
AI571: चेन्नई से मुंबई
इनमें इंटरनेशनल और डोमेस्टिक दोनों तरह की उड़ानें शामिल हैं।
वैकल्पिक व्यवस्था और रिफंड ऑफर
एयर इंडिया ने बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को टिकट कैंसिल करने या पुनर्निर्धारित करने पर फुल रिफंड भी दिया जाएगा।
21 जून से 15 जुलाई तक इन रूट्स पर अस्थायी कटौती
1. पूरी तरह निलंबित मार्ग (15 जुलाई 2025 तक)
-
दिल्ली-नैरोबी (AI961/962): 4x साप्ताहिक उड़ानें
-
अमृतसर-लंदन (गैटविक): 3x साप्ताहिक
-
गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक): 3x साप्ताहिक
2. फ्लाइट्स की आवृत्ति में कटौती (15 जुलाई 2025 तक)
उत्तरी अमेरिका:
-
दिल्ली-टोरंटो: 13 से घटाकर 7
-
दिल्ली-वैंकूवर: 7 से 5
-
दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को: 10 से 7
-
दिल्ली-शिकागो: 7 से 3
-
दिल्ली-वॉशिंगटन (डुलस): 5 से 3
यूरोप:
-
दिल्ली-लंदन (हीथ्रो): 24 से 22
-
बेंगलुरु-लंदन: 7 से 6
-
अमृतसर/दिल्ली-बर्मिंघम: 3 से 2
-
दिल्ली-पेरिस: 14 से 12
-
दिल्ली-मिलान: 7 से 4
-
दिल्ली-कोपेनहेगन: 5 से 3
-
दिल्ली-वियना: 4 से 3
-
दिल्ली-एम्सटर्डम: 7 से 5
ऑस्ट्रेलिया:
-
दिल्ली-मेलबर्न/सिडनी: 7 से 5
सुदूर पूर्व:
-
दिल्ली-टोक्यो (हनेडा): 7 से 6
-
दिल्ली-सियोल (इंचियोन):
-
21 जून से 5 जुलाई: 3x
-
6 जुलाई से 15 जुलाई: 4x
-
एयर इंडिया की प्राथमिकता: सुरक्षा
एयर इंडिया ने साफ किया है कि यह कटौती स्वैच्छिक है और इसका मकसद सुरक्षा जांच को और बेहतर बनाना है। साथ ही, मध्य पूर्व में हवाई क्षेत्र की बंदी से उभरते दबाव को कम करना भी इसका एक कारण है।