'सभी टारगेट हासिल किए, देश के सभी पायलट सुरक्षित लौटे '- सेना
दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली। 11 मई 2025। तीन दिन चले संघर्ष को सेना ने बताया 'युद्ध से कम नहीं' DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया। भारत ने केवल आतंकी ठिकानों को टारगेट किया, जबकि पाकिस्तान की ओर से बुनियादी सैन्य ठिकानों पर एयर ऑपरेशन्स हुए। इस संघर्ष में भारत के पांच जवान शहीद हुए। हालांकि, सभी भारतीय पायलट सुरक्षित लौटे।
दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली। 11 मई 2025।
तीन दिन चले संघर्ष को सेना ने बताया 'युद्ध से कम नहीं'
DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया। भारत ने केवल आतंकी ठिकानों को टारगेट किया, जबकि पाकिस्तान की ओर से बुनियादी सैन्य ठिकानों पर एयर ऑपरेशन्स हुए। इस संघर्ष में भारत के पांच जवान शहीद हुए। हालांकि, सभी भारतीय पायलट सुरक्षित लौटे।
पाकिस्तान को चेतावनी: युद्धविराम उल्लंघन पर कड़ी प्रतिक्रिया
DGMO ने बताया कि पाकिस्तान के DGMO से संपर्क के बाद 10 मई शाम 5 बजे से संघर्षविराम लागू हुआ। लेकिन कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन किया। भारत ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए एक हॉटलाइन संदेश के माध्यम से पाकिस्तान को चेतावनी दी कि भविष्य में उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वायुसेना का बयान: भारत का जवाब संतुलित और सधा हुआ
वायुसेना के DG एयर ऑपरेशन्स एयर मार्शल ए.के. भारती ने बताया कि 8 मई को पाकिस्तान के लाहौर स्थित रडार साइट्स पर सटीक हमले किए गए। इसके बाद पाकिस्तान ने UAV और UCAV से कई एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारत की एयर डिफेंस यूनिट्स ने नाकाम कर दिया।
पाकिस्तान की गोलाबारी से भारत को कोई नुकसान नहीं
7 मई को पाकिस्तान की गोलाबारी से भारत में कोई क्षति नहीं हुई। भारतीय वायु रक्षा प्रणाली पूरी तरह सतर्क थी और सभी संभावित खतरों को निष्क्रिय कर दिया गया।

बहावलपुर में आतंकी अड्डा तबाह
भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकाने पर मिसाइल हमला कर उसे नष्ट कर दिया। इस हमले की ड्रोन और सैटेलाइट फुटेज सार्वजनिक की गई।

मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा के ठिकाने पर हमला
पाकिस्तान के मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा के शिविर को भी IAF ने सटीक मिसाइल हमले से नष्ट कर दिया। यह क्षेत्र हाफिज सईद का गढ़ माना जाता है।
पाकिस्तान के अधिकतर हमले विफल
DGMO के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा किए गए अधिकतर हमले विफल रहे। ड्रोन और मिसाइल हमलों का भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते जवाब दिया और किसी भी सैन्य अड्डे को नुकसान नहीं होने दिया।
नागरिकों को नुकसान से बचाया गया
एयर मार्शल ए.के. भारती ने बताया कि ऑपरेशन में केवल आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया गया, नागरिक क्षेत्रों को पूरी तरह से बचाया गया।
रणनीतिक ठिकानों पर हमले का उद्देश्य
IAF ने बहावलपुर और मुरिदके जैसे आतंकी ठिकानों को अंतरराष्ट्रीय सीमा से काफी भीतर होने के बावजूद टारगेट किया। इन पर हमले के लिए सैटेलाइट इंटेलिजेंस और सटीक गाइडेड हथियारों का इस्तेमाल किया गया।
हाई वैल्यू टारगेट्स का सफाया
DGMO ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदस्सिर अहमद जैसे आतंकियों को मार गिराया गया। ये आतंकी IC-814 हाईजैक और पुलवामा हमले से जुड़े थे। भारत ने 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है।
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस: तीनों सेनाओं का संदेश
ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पर हालात को लेकर भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसकी शुरुआत शिव तांडव की धुन से हुई, जिसमें ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी गई।
अमेरिका को पहले से दी गई थी जानकारी
विदेश मंत्रालय के अनुसार, 1 मई को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को फोन कर ऑपरेशन की जानकारी दी थी। भारत ने स्पष्ट किया था कि अगर पाकिस्तान हमला करेगा, तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। भारत की प्राथमिकता आतंकियों का सफाया और अवैध कब्जे की वापसी है।