बांग्लादेश में बड़ा हादसा: स्कूल में घुसा लड़ाकू विमान, 1 की मौत, कई घायल | रेस्क्यू जारी

दि राइजिंग न्यूज। ढाका, 21 जुलाई 2025 । बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को एक भयानक हादसा हुआ जब बांग्लादेश वायुसेना का F-7 फाइटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर एक स्कूल की इमारत से टकरा गया। हादसा उत्तरा 17 इलाके के माइलस्टोन कॉलेज परिसर में हुआ, जहां उस वक्त क्लास चल रही थी। हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत और चार अन्य के घायल होने की पुष्टि हो चुकी है।

बांग्लादेश में बड़ा हादसा: स्कूल में घुसा लड़ाकू विमान, 1 की मौत, कई घायल | रेस्क्यू जारी

दि राइजिंग न्यूज। ढाका, 21 जुलाई 2025 ।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को एक भयानक हादसा हुआ जब बांग्लादेश वायुसेना का F-7 फाइटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर एक स्कूल की इमारत से टकरा गया। हादसा उत्तरा 17 इलाके के माइलस्टोन कॉलेज परिसर में हुआ, जहां उस वक्त क्लास चल रही थी। हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत और चार अन्य के घायल होने की पुष्टि हो चुकी है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज़ आवाज़ के साथ लड़ाकू विमान स्कूल की इमारत से टकराया और भीषण आग लग गई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई, छात्र और शिक्षक जान बचाकर भागे। कई छात्रों ने बचाव कार्य में हाथ भी बंटाया।

घटनास्थल पर दमकल और सेना तैनात

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियाँ और बांग्लादेश सेना की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी तक चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

क्या कहती है वायुसेना?

बांग्लादेश वायुसेना के जनसंपर्क कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि विमान एक एफ-7 प्रशिक्षण विमान था। यह हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या मानवीय त्रुटि थी, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

आग पर अब तक नियंत्रण नहीं

दमकल अधिकारी लीमा खान ने बताया कि अभी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया गया है। रेस्क्यू टीमों को अंदर घुसने में दिक्कतें हो रही हैं क्योंकि इमारत का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।