मोबाइल, बातचीत, शक और हत्या, अब खुलासा पति गिरफ्तार

दि राइजिंग न्यूज। बाराबंकी |  उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। थाना कोठी क्षेत्र के सेमरावा गांव में 10 अप्रैल को महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। शुरू में यह एक ब्लाइंड मर्डर लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच में जो सच सामने आया, वह चौंकाने वाला था—मृतका का पति ही उसकी हत्या का आरोपी निकला।

मोबाइल, बातचीत, शक और हत्या, अब खुलासा पति गिरफ्तार

हत्या का खुलासा: पत्नी के मोबाइल पर बातचीत से भड़का पति, अवैध संबंधों के शक में उतारा मौत के घाट
दि राइजिंग न्यूज। बाराबंकी | 

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। थाना कोठी क्षेत्र के सेमरावा गांव में 10 अप्रैल को महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। शुरू में यह एक ब्लाइंड मर्डर लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच में जो सच सामने आया, वह चौंकाने वाला था—मृतका का पति ही उसकी हत्या का आरोपी निकला।

मृतक महिला की पहचान राजकुमारी के रूप में हुई थी। उसकी मां गुलाब देई ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और सर्विलांस के साथ मैनुअल इंटेलिजेंस की भी मदद ली गई। जांच के दौरान पुलिस को मृतका के पति सूर्यलाल पर शक हुआ। पूछताछ में जब पुलिस ने सख्ती दिखाई, तो आरोपी टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पत्नी के फोन कॉल्स से नाराज था पति

पूछताछ में सामने आया कि राजकुमारी अक्सर किसी से फोन पर बात किया करती थी, जिससे उसका पति नाराज रहता था। उसे शक था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं। इसी शक और गुस्से के चलते उसने चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद फरार, ईंट भट्ठे से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी को मीरापुर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।

इस खौफनाक वारदात ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि शक और अविश्वास किस हद तक खतरनाक साबित हो सकते हैं। पुलिस ने मामले का सफल खुलासा कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।