गाजियाबाद में एसी गैस रिफिलिंग के दौरान भीषण धमाका – एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

दि राइजिंग न्यूज। गाजियाबाद। 31 मई, 2025 ।  गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-4 स्थित गौर ग्रैविटी हाइट्स में शनिवार को एसी गैस रिफिलिंग के दौरान जोरदार धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कौशांबी थाना क्षेत्र की है, जहां होटल "वॉक इन वुड्स" की छत पर दो टेक्नीशियन एसी रिपेयर का कार्य कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैस सिलेंडर से एसी के आउटडोर यूनिट में गैस भरते समय अचानक सिलेंडर में तेज धमाका हुआ। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के दुकानदार और राहगीर दहशत में आ गए।

गाजियाबाद में एसी गैस रिफिलिंग के दौरान भीषण धमाका – एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Massive explosion during AC gas refilling in Ghaziabad – one dead one seriously injured

दि राइजिंग न्यूज। गाजियाबाद। 31 मई, 2025 । 

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-4 स्थित गौर ग्रैविटी हाइट्स में शनिवार को एसी गैस रिफिलिंग के दौरान जोरदार धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना कौशांबी थाना क्षेत्र की है, जहां होटल "वॉक इन वुड्स" की छत पर दो टेक्नीशियन एसी रिपेयर का कार्य कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैस सिलेंडर से एसी के आउटडोर यूनिट में गैस भरते समय अचानक सिलेंडर में तेज धमाका हुआ। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के दुकानदार और राहगीर दहशत में आ गए।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में 35 वर्षीय पिंटू, निवासी खोड़ा, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 38 वर्षीय पूरन, निवासी खोड़ा, गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

प्राथमिक आशंका है कि एसी के कंप्रेसर या गैस सिलेंडर में तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह हादसा हुआ।


सावधानी की ज़रूरत

गर्मी के मौसम में एसी गैस रिफिलिंग के दौरान इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अनट्रेंड टेक्नीशियन द्वारा किए गए असुरक्षित गैस रिफिलिंग कार्य इस तरह के हादसों की प्रमुख वजह बनते हैं।