पहलगाम अपडेट : 28 की मौत की , देश में हाई अलर्ट

दि राइजिंग न्यूज।  म्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन इलाके में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने सभी को दहला दिया। आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों के एक ग्रुप को निशाना बनाया। इस हमले में अब तक 26 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

पहलगाम अपडेट : 28 की मौत की , देश में हाई अलर्ट

दि राइजिंग न्यूज। 

म्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन इलाके में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने सभी को दहला दिया। आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों के एक ग्रुप को निशाना बनाया। इस हमले में अब तक 28 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

हमले के बाद इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम और सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

राष्ट्रीय स्तर पर अलर्ट जारी:
हमले के बाद दिल्ली और मुंबई में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पर्यटन स्थलों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई में सभी पुलिस थानों को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

खुफिया अधिकारी की मौत:
हमले में आईबी (Intelligence Bureau) के अधिकारी मनीष रंजन की भी मौत हो गई है, जो हैदराबाद में तैनात थे और कश्मीर में छुट्टियों पर आए थे।

पीएम ने जताया दुख

गृह मंत्री की निगरानी में हालात:
गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर में हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

एनआईए करेगी जांच:
इस आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी गई है।

विदेशी नागरिक भी बने शिकार:
सूत्रों के मुताबिक, मारे गए लोगों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया:
हमले के खिलाफ स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और आतंकियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की।

स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। अधिक अपडेट्स के लिए जुड़े रहें…