जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, पर्यटकों पर की गई अंधाधुंध फायरिंग, 20 की मौत, 12 घायल

दि राइजिंग न्यूज। जम्मू-कश्मीर के शांतिपूर्ण माने जाने वाले पहलगाम क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक आतंकी हमला हुआ। बैसरन इलाके में घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों के एक समूह को आतंकियों ने अचानक निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में 12 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। 20 पर्यटक की मौत हो गई है। हमले में कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, आतंकी पुलिस या आर्मी की वर्दी में थे, जिससे उन्हें पहले पहचान पाना मुश्किल हुआ। हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं, सीआरपीएफ की क्विक रिएक्शन टीम भी घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, पर्यटकों पर की गई अंधाधुंध फायरिंग, 20 की मौत, 12 घायल

दि राइजिंग न्यूज। जम्मू-कश्मीर के शांतिपूर्ण माने जाने वाले पहलगाम क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक आतंकी हमला हुआ। बैसरन इलाके में घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों के एक समूह को आतंकियों ने अचानक निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में 12 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। 20 पर्यटक की मौत हो गई है। हमले में कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आतंकी पुलिस या आर्मी की वर्दी में थे, जिससे उन्हें पहले पहचान पाना मुश्किल हुआ। हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं, सीआरपीएफ की क्विक रिएक्शन टीम भी घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी है।

यहां देखें वीडियो

https://youtube.com/shorts/fy4WD5raI-c?si=KH8oSvNo6VUk939V

क्यों है यह हमला चिंताजनक?

पहलगाम को घाटी का सबसे सुरक्षित और खूबसूरत पर्यटन स्थल माना जाता है। मार्च में हुई बर्फबारी के बाद यहां सैकड़ों पर्यटक लगातार पहुंच रहे थे। पर्यटक अक्सर बैसरन के पहाड़ी टॉप तक ट्रैकिंग और घुड़सवारी के लिए जाते हैं। इसी दौरान पहाड़ी पर छिपे आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया।

हमले पर राजनीतिक प्रतिक्रिया

बीजेपी नेता रविंदर रैना ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे "कायराना हरकत" बताया है। उन्होंने कहा कि, “पाकिस्तान समर्थित आतंकी सुरक्षाबलों का सामना नहीं कर सकते, इसलिए मासूम और निहत्थे पर्यटकों को निशाना बना रहे हैं।”

ताजा अपडेट्स:

  • घायलों की संख्या 12 तक पहुंची, 4 की हालत नाजु

  • हमले में कुछ घोड़े भी घायल

  • सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

  • स्थानीय लोगों और पर्यटकों में दहशत का माहौल

हमले की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहलगाम जैसे सुरक्षित पर्यटन क्षेत्र में इस प्रकार की घटना ने सभी को चौंका दिया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।