सरहद पर पाक का हमला, भारत ने गिराए दो जेएफ - 17 लड़ाकू विमान
दि राइजिंग न्यूज। आठ मई 2025 । भारतीय एयर और ड्रोन स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार रात भारत की सरहदों पर जम्मू से लेकर जैसलमेर तक फाइटर जेट और ड्रोन्स से हमला कर दिया है। हालांकि भारत के एस-400 डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के दो जेएफ-17 लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। वहीं एक दर्जन से अधिक ड्रोन भी हवा में उड़ा दिए गए हैं।
दि राइजिंग न्यूज। आठ मई 2025 ।
भारतीय एयर और ड्रोन स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार रात भारत की सरहदों पर जम्मू से लेकर जैसलमेर तक फाइटर जेट और ड्रोन्स से हमला कर दिया है। हालांकि भारत के एस-400 डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के दो जेएफ-17 लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। वहीं एक दर्जन से अधिक ड्रोन भी हवा में उड़ा दिए गए हैं।
शहर-शहर ब्लैकआउट बढ़ता हुआ
जम्मू कश्मीर से लेकर पंजाब राजस्थान में कई शहरों में ब्लैक आउट कर दिया गया है। पाकिस्तान ने देश की सरहदों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। हालांकि पाक अपने नापाक इरादों में कामयाब नहीं हो सका है। देश के विभिन्न हिस्सों जैसे जम्मू, राजौरी, जैसलमेर, अखनूर, उधमपुर, कठुआ, पठानकोट, किश्तवाड़ में पूरी तरह से ब्लैक आउट कर दिया गया है।
वैष्णों देवी मंदिर के पास ड्रोन अटैक निष्क्रिय किया गया
वैष्णो देवी मंदिर के पास भी पाकिस्तान ने ड्रोन से हमला किया है। हालांकि पवित्र धार्मिक स्थल पर हमला नाकाम कर दिया गया है। वहां भी ब्लैक आउट कर दिया गया है।
पठानकोट एयरबेस पर हमला किया गया विफल
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन हमले की कोशिश को भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया। भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने समय रहते नष्ट कर दिया, जिससे किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई। हमले के दौरान पठानकोट में सायरन बजाए गए और एहतियातन ब्लैकआउट किया गया। सूत्रों के अनुसार, जुगियाल क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखी गई, जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने तुरंत निष्क्रिय कर दिया। पठानकोट एयरबेस पर हुए इस हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
यह घटना भारत द्वारा "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई एयरस्ट्राइक के बाद हुई है। भारत ने यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की थी, जिसमें 26 भारतीय नागरिक मारे गए थे । पाकिस्तान ने भारतीय हमलों के जवाब में 25 भारतीय ड्रोन मार गिराने का दावा किया है, जबकि भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट करने की पुष्टि की है ।
दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने संयम बरतने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका, रूस और चीन ने दोनों देशों से बातचीत के माध्यम से विवाद सुलझाने का आग्रह किया है ।
आगरा के ताजमहल की सुरक्षा बढ़ाई गई
पठानकोट एयरबेस पर हुए इस हमले के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां आगरा के ताजमहल के आसपास ब्लैक आउट कर दिया है।