दिल्ली में किशोर की हत्या, 'जिकरा' नाम की युवती पर आरोप

दि राइजिंग न्यूज।  नई दिल्ली – दिल्ली के सीलमपुर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 17 वर्षीय युवक कुणाल की हत्या ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस हत्या के पीछे एक युवती और उसके गिरोह का हाथ है। जिस लड़की का नाम सामने आया है, वह ‘जिकरा’ के नाम से जानी जाती है और उस पर पहले से भी कई गंभीर आरोप लगे हैं।

दिल्ली में किशोर की हत्या, 'जिकरा' नाम की युवती पर आरोप

दि राइजिंग न्यूज। 

नई दिल्ली – दिल्ली के सीलमपुर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 17 वर्षीय युवक कुणाल की हत्या ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस हत्या के पीछे एक युवती और उसके गिरोह का हाथ है। जिस लड़की का नाम सामने आया है, वह ‘जिकरा’ के नाम से जानी जाती है और उस पर पहले से भी कई गंभीर आरोप लगे हैं।

क्या है मामला?

11वीं कक्षा का छात्र कुणाल, रोज की तरह दूध और समोसे लेने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में उसकी हत्या की खबर आई। परिवार का आरोप है कि कुणाल को कुछ लोगों ने घेरकर उस पर जानलेवा हमला किया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कुणाल की मां और पिता का कहना है कि यह एक सुनियोजित हत्या थी और इसके पीछे जिकरा और उसका गैंग है। उनका यह भी आरोप है कि जिकरा पहले भी कुणाल को धमकियां दे चुकी थी।

कौन है 'जिकरा'?

जिकरा, जो कि सीलमपुर इलाके की रहने वाली है, पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि वह अपने साथ एक गिरोह लेकर घूमती है और अक्सर हथियार साथ रखती है। मृतक के परिवार का दावा है कि जिकरा ने पहले भी मोहल्ले के कई युवकों को धमकाया था और उस पर पहले से भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप हैं।

एक पुराने विवाद का भी जिक्र सामने आया है, जिसमें बताया गया कि कुछ वर्ष पहले जिकरा के भाई साहिल पर हमला हुआ था। उस हमले के पीछे कथित तौर पर कुणाल और उसके कुछ परिचितों का नाम सामने आया था, हालांकि केस दर्ज तो हुआ, पर सच्चाई का अभी तक पता नहीं चला है। कुणाल की हत्या को अब उसी पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

इलाके में बढ़ा तनाव

स्थानीय लोगों का कहना है कि हालिया वर्षों में यह इलाके में छठी हत्या है, जिससे आम लोग डरे हुए हैं। कई नागरिकों ने आरोप लगाया है कि कुछ विशेष समूहों द्वारा क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले की निष्पक्ष जांच में जुटी है।

पुलिस का रुख

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के मामले में जांच तेज कर दी गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।