इतिहास में चौथी बार RCB का आईपीएल के फाइनल में, पंजाब किंग्स को 10 ओवर शेष आठ विकेट से हराया
दि राइजिंग न्यूज। मुल्लांपुर। 29 मई, 2025 । IPL 2025 के पहले क्वालिफायर में पंजाब किंग्स (PBKS) की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम सिर्फ 14.1 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 5.3 ओवर में 47 रन बनाकर जीत की ओर मजबूत शुरुआत की है। हालांकि विराट कोहली 12 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए हैं।
दि राइजिंग न्यूज। मुल्लांपुर। 29 मई, 2025 ।
IPL 2025 के पहले क्वालिफायर में पंजाब किंग्स (PBKS) की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम सिर्फ 14.1 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 5.3 ओवर में 47 रन बनाकर जीत की ओर मजबूत शुरुआत की है। हालांकि विराट कोहली 12 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए हैं। हालांकि आरसीबी ने दबदबे के साथ 10 ओवर में जीत दर्ज कर दी। इतिहास में चौथी बार RCB का आईपीएल के फाइनल में, पंजाब किंग्स को 10 ओवर शेष आठ विकेट से हरा दिया। बल्लेबाजी में मोर्चा संभाला फिन साल्ट ने उन्होंने 27 गेंदों में 56 रन की नाबाद, ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच एक तरफा कर दिया।
पंजाब की पारी: पावरप्ले में बर्बादी
-
दूसरे ओवर में प्रियांश आर्य (7 रन) आउट हुए — गेंदबाज: यश दयाल
-
अगले ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह (18 रन) भी लौटे — गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार
-
कप्तान श्रेयस अय्यर (2 रन) को जोश हेजलवुड ने निपटाया
-
जोश इंग्लिस (4 रन) भी सस्ते में निपटे — टीम स्कोर: 5.1 ओवर में 38/4
इसके बाद भी विकेट गिरते रहे:
-
नेहाल वढेरा — बोल्ड बाय यश दयाल
-
सुयश शर्मा ने एक ही ओवर में शशांक सिंह (3) और मुशीर खान (0) को आउट किया
-
फिर सुयश ने मार्कस स्टोइनिस (26 रन, 17 गेंद) को भी पवेलियन भेजा
पंजाब की पारी में केवल स्टोइनिस, उमरजई और प्रभसिमरन ही दोहरे अंक में पहुंचे।
RCB गेंदबाजी: सटीक और आक्रामक
-
जोश हेजलवुड: 3 विकेट
-
सुयश शर्मा: 3 विकेट
-
यश दयाल: 2 विकेट
-
भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड को भी 1-1 विकेट
अब RCB को फाइनल में जगह बनाने के लिए सिर्फ 102 रन चाहिए।