गाजियाबाद के लोनी में सूटकेस में मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

दि राइजिंग न्यूज। गाजियाबाद। 11 जून, 2025 ।  लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की शिव वाटिका कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मंगलवार सुबह नहर रोड के पास एक सूटकेस में 26 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई और फिर शव को सूटकेस में भरकर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया।

गाजियाबाद के लोनी में सूटकेस में मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Woman's body found in a suitcase in Ghaziabad's Loni rape and murder suspected

दि राइजिंग न्यूज। गाजियाबाद। 11 जून, 2025 । 

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की शिव वाटिका कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मंगलवार सुबह नहर रोड के पास एक सूटकेस में 26 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई और फिर शव को सूटकेस में भरकर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया।

स्थानीय मजदूरों की नजर पड़ी तो मचा हड़कंप
सुबह करीब 7:45 बजे कुछ मजदूरों ने चादर में लिपटा एक सूटकेस देखा, जिसका एक कोना खुला हुआ था और उससे मानव अंग नजर आ रहे थे। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम से खुलेगा हत्या का राज
एसीपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के असल कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला ने सिंदूर और बिछिया पहन रखी थी जिससे अंदेशा है कि वह विवाहित हिंदू महिला थी।

सूटकेस में ठूंसा गया था शव, टूटी हो सकती हैं हड्डियां
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को जबरन सूटकेस में भरने के कारण उसकी कुछ हड्डियां टूटी हो सकती हैं। महिला की नाक से खून बह रहा था, लेकिन शरीर पर कोई स्पष्ट बाहरी चोट नहीं थी।

कोई दस्तावेज नहीं मिला, CCTV खंगाल रही पुलिस
महिला के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। लोनी बॉर्डर थाने में इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।