आगरा के खंदौली में कार खेत में पलटी:देर रात युवती अपने दोस्तों संग घूम रही थी, युवती की मौत, दो दोस्त घायल

Sep 28, 2026 - 11:58
0
आगरा के खंदौली में कार खेत में पलटी:देर रात युवती अपने दोस्तों संग घूम रही थी, युवती की मौत, दो दोस्त घायल
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में रविवार देर रात करीब दो बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। कार कई बार पलटने के बाद रुक सकी। हादसे में कार सवार 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी पर युवती के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और वहां हंगामा किया। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब दो बजे एक कार में खंदौली क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय राधा अपने दो दोस्तों विनायक और प्रखर के साथ सवार थी। तीनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि कार तेज रफ्तार में मई गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। कार कई बार पलटने के बाद रुक सकी। हादसे में राधा की मौत हो गई, जबकि विनायक और प्रखर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। डीसीपी पश्चिमी आदित्य सिंह के अनुसार मृतका की पहचान 20 वर्षीय राधा के रूप में हुई है। वह खंदौली क्षेत्र की रहने वाली थी। पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा राधा की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। यहां परिजनों ने हंगामा किया और हादसे की परिस्थितियों की जांच की मांग की। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस के अनुसार तीनों आपस में दोस्त थे और रात में मिलने के लिए आए थे। इसी दौरान कार चलाते समय हादसा हो गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User