सीतापुर में केशव ग्रीन सिटी पानी में डूबी:सराय नदी खतरे के निशान से 45 सेमी ऊपर, 200 से ज्यादा परिवार घर छोड़कर गए

Sep 28, 2026 - 11:58
0
सीतापुर में केशव ग्रीन सिटी पानी में डूबी:सराय नदी खतरे के निशान से 45 सेमी ऊपर, 200 से ज्यादा परिवार घर छोड़कर गए
सीतापुर में लगातार हुई बारिश और बैराजों से छोड़े गए करीब 3 लाख क्यूसेक पानी के चलते सोमवार सुबह सराय नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 45 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। सरायन नदी का खतरे का निशान 131.00 मीटर है, जबकि मौजूदा जलस्तर 133.60 मीटर दर्ज किया गया है। नदी के उफान पर आने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। शहर के बाईपास किनारे स्थित केशव ग्रीन सिटी पूरी तरह जलमग्न हो गई है। कॉलोनी में पानी भरने के बाद यहां रहने वाले करीब 200 से अधिक परिवार अपने घरों में ताला लगाकर सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर चुके हैं। कॉलोनी और आसपास के इलाकों में चारों तरफ पानी फैलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले 24 घंटे में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखकर तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग डरे और सहमे हुए हैं। सराय नदी का पानी करीमपुर, दुर्गापुरवा, सलेमपुर समेत कई मोहल्लों के संपर्क मार्गों तक पहुंच गया है। इससे आवागमन प्रभावित होने लगा है। कई स्थानों पर लोगों को पानी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर हालात का जायजा ले रही हैं। लेखपाल, कानूनगो और अमीन को मौके पर तैनात किया गया है। टीमें घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर बाढ़ राहत शिविरों तक पहुंचाने में जुटी हैं। राहत शिविरों में प्रभावित लोगों के लिए लंच पैकेट समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। एसडीएम सदर जनार्दन कुमार ने बताया कि जिन इलाकों में पानी भर रहा है, वहां से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत शिविरों में रखा जा रहा है। प्रशासन की टीमें लगातार जलस्तर और प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User