आगरा में 3 दिन हाईवे पर वाहनों की नो एंट्री:जनकपुरी महोत्सव के चलते रूट में बदलाव, देखकर ही सड़क पर निकलें

Oct 05, 2026 - 11:24
0
आगरा में 3 दिन हाईवे पर वाहनों की नो एंट्री:जनकपुरी महोत्सव के चलते रूट में बदलाव, देखकर ही सड़क पर निकलें
भावना एस्टेट में 7 से 9 अक्टूबर तक जनकपुरी महोत्सव का आयोजन होगा। इसे लेकर यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। तीन दिन तक दोपहर 3 बजे से रात 1 बजे तक नेशनल हाईवे-19 पर मध्यम और भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। पुलिस के मुताबिक, रैपुरा जाट दक्षिणी बाईपास मथुरा सीमा से कुबेरपुर कट तक ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे, इनर रिंग रोड, जयपुर-ग्वालियर मार्ग, रोहता और पथौली नहर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जनकपुरी के दौरान हाईवे पर भीड़ ज्यादा रहेगी। ऐसे में छोटे वाहनों का दबाव सिकंदरा-बोदला, गुरुद्वारा गुरु का ताल-हलवाई की बगीची और आवास विकास कॉलोनी की तरफ बढ़ेगा। सुभाष पार्क से मारुति एस्टेट का रूट एमजी रोड-2 में आता है। इस रूट पर आम दिनों में भी जाम लगता है। आयोजन के दौरान सवारी वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या और बढ़ सकती है। 5 जगह पार्किंग, 5 गेट से एंट्री जनकपुरी में प्रवेश के लिए पांच गेट बनाए गए हैं। केके नगर कट, पुरुषोत्तम खंडेलवाल कट, भावना एस्टेट कट, बुलेट अड्डा कट और गुरुद्वारा गुरु का ताल गेट से लोग अंदर जा सकेंगे। पार्किंग की व्यवस्था पांच स्थानों पर की गई है। जनक महल के पीछे वीआईपी-वीवीआईपी पार्किंग होगी। बाईंपुर, केके नगर और विनायक नगर से आने वालों के लिए नवीन जैन और कमल चौधरी के प्लॉट में पार्किंग बनाई गई है। सिकंदरा से आने वाले लोग देव कॉलेज के सामने तीन खाली प्लॉट, होली पब्लिक स्कूल और गणपति किंग काउंटी के बगल वाले प्लॉट में वाहन पार्क कर सकेंगे।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User