असालतगंज में कार्यकर्ता बैठक:संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा, पूर्व विधायक का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
कानपुर देहात में रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के असालतगंज में पूर्व विधायक कमलेश चन्द्र दिवाकर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिला कार्यसमिति सदस्य अजीत कुशवाहा ने पूर्व विधायक को पट्टा पहनाकर स्वागत किया। वहीं पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शिवम सैनी ने अपने गेस्ट हाउस में उनका स्वागत किया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज दुबे, ऋषि तिवारी, संजय सिंह, सोनू दीक्षित, रवि गुप्ता, रोहित सबिता, पुष्कल राठौर, संदीप कमल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की स्थिति और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)