आगरा में भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन कराने आएंगे प्रदेश अध्यक्ष:3 अक्टूबर को स्नातक-शिक्षक MLC प्रत्याशियों का होगा नामांकन
उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा प्रत्याशी 3 अक्टूबर को नामांकन करेंगे। दोनों प्रत्याशियों का नामांकन एक ही दिन होगा। इनका नामांकन कराने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी आएंगे। संगठन अभी से तैयारियों में जुट गया है।
जुलूस के रूप में भाजपाई मंडलायुक्त कार्यालय जाएंगे। यहां पर नामांकन प्रक्रिया होगी। जिले के सांसद-विधायक व मंत्री भी इसमें शामिल होंगे। अब विस्तार से पढ़िये...
शिक्षक व स्नातक MLC के लिए 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आगरा खंड स्नातक व शिक्षक सीट के लिए मंडलायुक्त कार्यालय पर नामांकन प्रक्रिया चल रही है। भाजपा ने स्नातक सीट के लिए वर्तमान स्नातक MLC डा. मानवेंद्र प्रताप को प्रत्याशी घोषित किया है। वे मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं। जबकि शिक्षक सीट के लिए कर्मचारी नेता इंजीनियर हरि किशोर तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया है। उनके नाम की घोषणा 29 सितंबर को ही की गई है। वे मूलरूप से इटावा के रहने वाले हैं।
भाजपा ने जातिगत समीकरण साधते हुए स्नातक सीट पर क्षत्रिय और शिक्षक सीट के लिए ब्राह्मण प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा का होगा शक्ति प्रदर्शन
भाजपा के ये दोनों प्रत्याशी 3 अक्टूबर को अपना फॉर्म भरेंगे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आ रहे हैं। इतना ही नहीं, जिला और महानगर के पदाधिकारियों के साथ-साथ सांसद-विधायक व मंत्री भी मौजूद रहेंगे। काफी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नामांकन कराने जाएंगे। इस दौरान भाजपा अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। इसके लिए जिला और महानगर की टीमें अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। आगरा के साथ-साथ अलीगढ़ और इटावा के भाजपाई आएंगे। अब हरि किशोर तिवारी के बारे में जानिये...
इंजी. हरि किशोर तिवारी मूलरूप से इटावा के रहने वाले हैं। वे लोक निर्माण विभाग (PWD) में इंजीनियर थे। वर्ष 2019 में उन्होंने VRS ले लिया था। वे शुरुआत से ही कर्मचारी राजनीति से जुड़े हुए हैं। वे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। 2020 में MLC का चुनाव लड़ा
इंजी. हरि किशोर तिवारी ने इससे पहले आगरा खंड से स्नातक MLC का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। तब वे तीसरे नंबर पर रहे थे। तब उन्हें 19020 वोट मिले थे। इस चुनाव में भाजपा के डा. मानेंद्र सिंह चुनाव जीते थे। दूसरे नंबर पर सपा के डा. असीम यादव रहे थे। इस चुनाव के बाद वर्ष 2021 में वे सपा में शामिल हो गए थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद उनकी ज्वाइनिंग कराई थी। मगर, वर्ष 2024 में वे भाजपा में शामिल हो गए थे। तब से लगातार भाजपा में सक्रिय थे। अब भाजपा ने उनक पर भरोसा जताया है। अब स्नातक MLC के बारे में जानिये
भाजपा ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। आगरा स्नातक खंड से एक बार फिर MLC डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह को ही मौका दिया है। पार्टी ने आगरा स्नातक खंड MLC चुनाव के लिए उन्हें फिर से प्रत्याशी घोषित किया है। मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले मानवेंद्र प्रताप सिंह न सिर्फ पार्टी बल्कि अपने वोटरों के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)