कौशांबी में शुभम मिश्रा की मौत में हत्या का आरोप:परिजनों ने रसगुल्ले में जहर मिलाकर खिलाने की आशंका जताई, कार्रवाई की मांग

Oct 01, 2026 - 17:09
0
कौशांबी में शुभम मिश्रा की मौत में हत्या का आरोप:परिजनों ने रसगुल्ले में जहर मिलाकर खिलाने की आशंका जताई, कार्रवाई की मांग
कौशांबी के राजापुर थाना क्षेत्र के छीबो गांव की तुलसा देवी ने अपने बेटे शुभम मिश्रा की मौत को हत्या बताया है। उन्होंने गुरुवार को पुलिस अधिकारियों से जांच की मांग की है। तुलसा देवी की शिकायत के अनुसार, 20 अगस्त को शुभम के ससुर अशोक मिश्रा और पत्नी दुर्गा ने उसे बीमारी का हवाला देकर प्रयागराज बुलाया। 22 अगस्त को वह ससुराल पहुंचा। आरोप है कि वहां पत्नी, ससुर, विजय गुप्ता व उसकी मां ने शुभम से बदसलूकी की और जबरन रसगुल्ला खिलाया। परिजनों ने रसगुल्ले में जहर मिलाने की आशंका जताई। इसके बाद मोनू पांडेय उसे सिंहपुर, चायल ले गया। आरोप है कि सिंहपुर में उसकी हत्या कर शव पर करंट लगाकर जेब से 50 हजार रुपये निकाले गए। उन्होंने मामले में हत्या की धारा जोड़ने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User