आगरा में चाय वाले से 16.50 लाख की साइबर ठगी:पहले बैंक का झांसा, फिर पुलिस की वर्दी में वीडियो कॉल कर डराया
आगरा में साइबर ठग ने ताजगंज के बल्देव नगर में चाय की ठेल लगाने वाले अमन कुमार से ठगों ने 16.50 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का यह खेल जून से सितंबर तक चला। पहले बैंक में पैसा जमा होने का लालच दिया, फिर पुलिस बनकर जेल भेजने का डर दिखाया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज हुआ है। पहले कॉल पर कहा- कोलकाता बैंक में 4.10 लाख जमा हैं
अमन ने पुलिस को बताया कि जून में उसके पास अशोक मल्होत्रा नाम के व्यक्ति का फोन आया। सामान्य बातचीत के बाद उसने मदद का प्रस्ताव रखा। कहा कि कोलकाता के एक बैंक में उसके नाम 4 लाख 10 हजार रुपये जमा करा दिए गए हैं। कुछ दिन बाद विजय राठौर नाम के व्यक्ति ने कॉल कर खुद को बैंक प्रतिनिधि बताया। उसने कहा कि रकम निकालने के लिए एक यूपीआई खाता बनाना होगा। लालच में रोज की कमाई भेजता रहा, फिर इटली का बहाना
लालच में आकर अमन ने अपनी रोज की कमाई उसी यूपीआई पर भेजना शुरू कर दिया। जब पैसा वापस नहीं आया तो अशोक ने फिर कॉल किया। बोला कि वह इटली से मुंबई पहुंचा है, यहां विदेशी मुद्रा नहीं चल रही है। बैंक मैनेजर के कहने पर और पैसे ट्रांसफर करने होंगे। अमन ने दोबारा रकम भेज दी। वर्दी में वीडियो कॉल, बोला- पूरा परिवार जाएगा जेल
कुछ दिन बाद एक वीडियो कॉल आई। कॉल पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था। खुद को अधिकारी बताकर बोला कि तुम्हारे खातों में पैसे का घोटाला पकड़ा गया है। अगर पैसे ट्रांसफर नहीं किए तो पूरा परिवार जेल जाएगा। जेल के डर से अमन ने फिर पैसे भेज दिए। इस तरह चार बार में ठगों ने कुल 16.50 लाख रुपये निकाल लिए। डीसीपी बोले- खातों की जांच जारी
जब ठगी का अहसास हुआ तो अमन साइबर थाने पहुंचा। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि जून से सितंबर के बीच पूरा लेनदेन हुआ है। मोबाइल नंबर और बैंक खातों की डिटेल के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को ट्रेस किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)