रेस्क्यू नवजात को मिली नई पहचान,डीएम ने नाम रखा ‘कीर्ति’:सोनभद्र में करीब 8 दिन की बच्ची का डीएम ने किया नामकरण

Sep 25, 2026 - 22:25
0
रेस्क्यू नवजात को मिली नई पहचान,डीएम ने नाम रखा ‘कीर्ति’:सोनभद्र में करीब 8 दिन की बच्ची का डीएम ने किया नामकरण
सोनभद्र में दुद्धी क्षेत्र से रेस्क्यू कर लाई गई करीब आठ दिन की नवजात बच्ची को शुक्रवार को नई पहचान मिली। वन स्टॉप सेंटर और राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बच्ची का नामकरण करते हुए उसका नाम ‘कीर्ति’ रखा। नवजात को मिली इस नई पहचान के दौरान वहां मौजूद लोगों का माहौल भावुक हो गया। डीएम ने बच्चों की देखभाल की जानकारी ली शुक्रवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने वन स्टॉप सेंटर और दत्तक ग्रहण इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, व्यवस्थाओं, बच्चों की देखभाल और कर्मचारियों की मौजूदगी की जानकारी ली। दत्तक ग्रहण इकाई में वर्तमान में दो नवजात बच्चे आवासित हैं। इनमें गौरी जनवरी 2026 से इकाई में रह रही है, जबकि दुद्धी क्षेत्र से करीब छह दिन पहले रेस्क्यू कर लाई गई नवजात बच्ची भी यहां रह रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी भी मौजूद रहीं। डीएम ने नवजात का नाम ‘कीर्ति’ रखते हुए अधिकारियों को बच्चों की देखभाल में किसी भी तरह की कमी नहीं होने देने के निर्देश दिए। सुरक्षित माहौल और बेहतर भविष्य पर जोर जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को केवल आश्रय उपलब्ध कराना ही प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित वातावरण, अपनापन और बेहतर भविष्य भी मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से बच्चों की जरूरतों और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने परिसर को बच्चों और महिलाओं के लिए और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। सीएसआर के माध्यम से भवन में सोलर सिस्टम, किचन गार्डन और परिसर में इंटरलॉकिंग कराने को कहा गया। कार्यदायी संस्था डूडा को भवन की आवश्यक मरम्मत और अधूरे कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए वन स्टॉप सेंटर में 12, दत्तक इकाई में 10 कर्मचारी निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। वन स्टॉप सेंटर में कुल 12 कार्मिक कार्यरत हैं, जबकि दत्तक ग्रहण इकाई में अधीक्षिका समेत 10 कर्मचारी तैनात हैं। सभी कर्मचारी शिफ्टवार ड्यूटी कर रहे हैं। पुलिस विभाग की ओर से एक महिला आरक्षी की भी तैनाती है। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक दीपिका सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User