आगरा में श्रीराम लग्न उत्सव 5 को:मुख्यमंत्री से मिले आयोजक; 6 को निकली जाएगी भगवान की बारात

Oct 01, 2026 - 17:25
0
आगरा में श्रीराम लग्न उत्सव 5 को:मुख्यमंत्री से मिले आयोजक; 6 को निकली जाएगी भगवान की बारात
आगरा में होने वाली ऐतिहासिक श्री रामलीला के अंतर्गत होने वाले श्रीराम लग्न उत्सव और राम बारात की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। लखनऊ स्थित लोकभवन में आगरा की ऐतिहासिक रामलीला में राजा दशरथ के स्वरूप बने संजय सिंघल और रानी कौशल्या के स्वरूप में नीता सिंघल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने 5 अक्टूबर को होने वाले श्रीराम लग्न उत्सव और 6 अक्टूबर को निकलने वाली भव्य राम बारात में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा की रामलीला में राजा दशरथ और रानी कौशल्या का स्वरूप धारण करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने आयोजन की सफलता की कामना की और कहा कि भगवान श्रीराम की लीला भारतीय संस्कृति और संस्कारों की जीवंत अभिव्यक्ति है। संजय सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें गौरव की अनुभूति हुई। 5 अक्टूबर को श्रीराम का लग्न उत्सव वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन में आयोजित होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User