भाजपा ने स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव की रणनीति पर की बैठक:बागपत में वाईपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया
बागपत में भारतीय जनता पार्टी ने स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की रणनीति पर बैठक की। गुरुवार दोपहर 2 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर हुई इस बैठक में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। यूपी सिडको चेयरमैन और जिला प्रभारी वाईपी सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह वैचारिक चुनाव हैं। हर शिक्षक और स्नातक मतदाता तक पहुंचकर भाजपा की नीतियों को बताना है। उन्होंने दोनों सीटों पर भाजपा की जीत का भरोसा जताया।
मेरठ-सहारनपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने मतदाता सूची का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडल स्तर पर टोलियां बनाकर स्कूल, कॉलेज में संपर्क अभियान चलाने को कहा। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि प्रत्याशी का नामांकन 5 अक्टूबर को है और 23 अक्टूबर को 7 बूथों पर मतदान होगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अमित चौधरी ने किया। पूर्व विधायक लोकेश दिक्षित सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)