आगरा सीट से हरि किशोर तिवारी भाजपा MLC शिक्षक प्रत्याशी:इससे पहले 2020 में स्नातक MLC का चुनाव निर्दलीय लड़ा, 2024 में भाजपा में आए
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक MLC के लिए इटावा के इंजीनियर हरि किशोर तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया है।
वे लंबे समय से कर्मचारी संघों से जुड़े रहे हैं। इससे पहले 2020 में स्नातक MLC का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। तब वे तीसरे नंबर पर रहे थे। 2024 में भाजपा में शामिल हुए।
अब विस्तार से पढ़िये...
यूपी में 2027 विधानसभा के लिए भाजपा ने चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद शिक्षक MLC प्रत्याशी की घोषणा की है। हालांकि स्नातक MLC की घोषणा तीन महीने हो चुकी है। इसके लिए भाजपा ने वर्तमान MLC डा. मानवेंद्र सिंह पर भरोसा जताया है। शिक्षक MLC के लिए इजी. हरि किशोर तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्हें प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने ब्राह्मण दांव खेला है।
अब हरि किशोर तिवारी के बारे में जानिये...
इंजी. हरि किशोर तिवारी मूलरूप से इटावा के रहने वाले हैं। वे लोक निर्माण विभाग (PWD) में इंजीनियर थे। वर्ष 2019 में उन्होंने VRS ले लिया था। वे शुरुआत से ही कर्मचारी राजनीति से जुड़े हुए हैं। वे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। 2020 में MLC का चुनाव लड़ा
इंजी. हरि किशोर तिवारी ने इससे पहले आगरा खंड से स्नातक MLC का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। तब वे तीसरे नंबर पर रहे थे। तब उन्हें 19020 वोट मिले थे। इस चुनाव में भाजपा के डा. मानेंद्र सिंह चुनाव जीते थे। दूसरे नंबर पर सपा के डा. असीम यादव रहे थे।
इस चुनाव के बाद वर्ष 2021 में वे सपा में शामिल हो गए थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद उनकी ज्वाइनिंग कराई थी। मगर, वर्ष 2024 में वे भाजपा में शामिल हो गए थे। तब से लगातार भाजपा में सक्रिय थे। अब भाजपा ने उनक पर भरोसा जताया है। अब स्नातक MLC के बारे में जानिये
भाजपा ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। आगरा स्नातक खंड से एक बार फिर MLC डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह को ही मौका दिया है। पार्टी ने आगरा स्नातक खंड MLC चुनाव के लिए उन्हें फिर से प्रत्याशी घोषित किया है। मूलरूप से अलीगढ़ के रहने वाले मानवेंद्र प्रताप सिंह न सिर्फ पार्टी बल्कि अपने वोटरों के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं।
सपा ने इन प्रत्याशियों पर जताया भरोसा
सपा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एटा के शशांक यादव को अक्टूबर 2025 में ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। शशांक यादव का परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से है, उनके पिता और भाई विधायक रह चुके हैं। उनके पिता अनिल कुमार सिंह यादव निधौली कलां से और भाई अमित गौरव यादव मारहरा से विधायक रहे हैं। वहीं, सपा आगरा-अलीगढ़ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक MLC चुनाव के लिए डा. प्रकाश चंद्र गुप्ता को अक्टूबर 2025 में ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। डा. गुप्ता मथुरा के राजकीय इंटर कॉलेज से प्रिंसिपल पद से रिटायर्ड हुए हैं। मूलरूप से एटा जिले के गांव में रहने वाले डा. गुप्ता वर्तमान में आगरा के आवास विकास, सेक्टर-16 के रहते हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं। सपा ने उन्हें वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से मैदान में उतारा है। वे कभी औपचारिक रूप से राजनीति में नहीं रहे, लेकिन पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी उनके गुरु रहे हैं। उन्हीं के माध्यम से मुलायम सिंह यादव से मुलाकात हुई और फिर लगातार संपर्क बना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)