कासगंज में जैन समाज ने निकाली श्री जी की शोभायात्रा:नदरई गेट जैन मंदिर से शुरू हुई, पुलिस ने ड्रोन से की निगरानी और बल तैनात रहा

Sep 29, 2026 - 17:42
0
कासगंज में जैन समाज ने निकाली श्री जी की शोभायात्रा:नदरई गेट जैन मंदिर से शुरू हुई, पुलिस ने ड्रोन से की निगरानी और बल तैनात रहा
कासगंज में मंगलवार दोपहर 3 बजे जैन समाज ने पर्युषण पर्व के समापन पर श्री जी की शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा नदरई गेट स्थित जैन मंदिर से शुरू हुई। बैंड-बाजों के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शहर में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान श्री जी की आरती उतारी। सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने खास इंतजाम किए थे। कोतवाली कासगंज के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ यात्रा में मौजूद रहे। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखी। पुलिस ने ड्रोन कैमरे से शोभायात्रा मार्ग और आसपास के इलाकों की लगातार निगरानी की। पुलिसकर्मियों की तैनाती के बीच यह यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में बिलराम गेट स्थित जैन मंदिर पर खत्म हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User