कन्नौज में कम्प्यूटर कोचिंग के बहाने स्टूडेंट्स से ठगी:जॉब के नाम पर 20-20 हजार रुपए जमा कराने का आरोप, DM से शिकायत की

Sep 29, 2026 - 17:42
0
कन्नौज में कम्प्यूटर कोचिंग के बहाने स्टूडेंट्स से ठगी:जॉब के नाम पर 20-20 हजार रुपए जमा कराने का आरोप, DM से शिकायत की
कन्नौज में कम्प्यूटर कोचिंग देने के नाम पर स्टूडेंट्स के एडमिशन लेने और फिर जॉब दिलाने के नाम पर 20-20 हजार रुपए जमाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर 2 बजे इस मामले की शिकायत करने स्टूडेंट्स कलक्ट्रेट पहुंचे डीएम से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपा। ये मामला सदर कोतवाली की सरायमीरा चौकी क्षेत्र के अंधी मोड़ स्थित एक कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर का है। यहां फ्री कम्प्यूटर शिक्षा देने के लिए स्टूडेंट्स से पहले 50 रुपए के फार्म भरवाए गए। फ्री उन्हें मार्केटिंग कम्पनी का काम सिखाया जाने लगा। जॉब दिलाने के नाम पर स्टूडेंट्स से 20-20 हजार रुपये जमा करवा लिए गए। इसके बाद उनसे मार्केटिंग कम्पनी का काम लिया जाने लगा। 5-6 महीने बीतने के बाद भी जब न जॉब मिली और न पैसा वापस मिला तो एक सप्ताह पहले स्टूडेंट्स सरायमीरा चौकी पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत तक नहीं सुनी और डांट-फटकार उन लोगों को वहां से भगा दिया। पुलिस से शिकायत की जानकारी होने और कम्प्यूटर कोचिंग संचालक द्वारा बच्चों को धमकी दी जाने लगी। जिससे परेशान होकर मंगलवार को स्टूडेंट्स कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां डीएम से मुलाकात कर उन लोगों ने ठगी होने की शिकायत की और आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की। डीएम ने जांच करवाकर कार्यवाही का भरोसा दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User