आजमगढ़ में 5 CO के कार्यक्षेत्र बदले:आस्था जायसवाल को लालगंज, ईश्वर लाल गुर्जर को सदर की जिम्मेदारी
आजमगढ़ में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। नई व्यवस्था में अधिकारियों को अलग-अलग सर्किल के साथ महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। सदर की क्षेत्राधिकारी रहीं पुलिस उपाधीक्षक आस्था जायसवाल को लालगंज का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। उनके अधीन देवगांव, बरदह, मेहनगर, मेहनाजपुर और तरवां थाना क्षेत्र रहेंगे। उन्हें महिला संबंधी अपराधों के निस्तारण, मिशन शक्ति, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, ड्यूमेन पावर लाइन, परिवार परामर्श केंद्र और स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) योजना की जिम्मेदारी भी दी गई है। भूपेश कुमार पांडेय को फूलपुर सर्किल पुलिस उपाधीक्षक भूपेश कुमार पांडेय को फूलपुर क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। उनके क्षेत्र में फूलपुर, सरायमीर, दीदारगंज और पवई थाना क्षेत्र शामिल रहेंगे। उनके जिम्मे भूमि विवाद से जुड़े मामलों की समीक्षा और त्वरित निस्तारण के साथ एंटी भू-माफिया से संबंधित कार्य भी रहेंगे। ईश्वर लाल गुर्जर को सदर पुलिस उपाधीक्षक ईश्वर लाल गुर्जर को सदर क्षेत्राधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन मुबारकपुर, जहानागंज, गंभीरपुर और निजामाबाद थाना क्षेत्र रहेंगे। वह पुलिस लाइंस, चुनाव प्रकोष्ठ, एलआईयू, पासपोर्ट सेल, गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) और गैंग पंजीकरण से जुड़े कार्यों का भी पर्यवेक्षण करेंगे। किरणपाल सिंह को महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक किरणपाल सिंह को नगर मुख्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य सौंपे गए हैं। इनमें यातायात क्षेत्राधिकारी, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, पत्र व्यवहार शाखा, भवन एवं कल्याण संबंधी कार्य, हेल्थ कार्ड, जन शिकायत, आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, सिटीजन चार्टर और कम्युनिटी पुलिसिंग शामिल हैं। उन्हें प्रशिक्षण और भर्ती से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी भी दी गई है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रताप सिंह को क्षेत्राधिकारी आंकिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फेरबदल के बाद जिले में क्षेत्राधिकारियों के सर्किल और महत्वपूर्ण शाखाओं के कामकाज का नए सिरे से विभाजन किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)