विधान परिषद चुनाव-आगरा कमिश्नरी में नामांकन कल से:स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 6 अक्टूबर दाखिल किए जा सकेंगे नामांकन

Sep 28, 2026 - 20:09
0
विधान परिषद चुनाव-आगरा कमिश्नरी में नामांकन कल से:स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 6 अक्टूबर दाखिल किए जा सकेंगे नामांकन
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक और आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव-2026 के लिए मंगलवार, 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन को लेकर मंडलायुक्त परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को निर्वाचन अधिकारी/मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप और जिलाधिकारी मनीष कुमार बंसल ने नामांकन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दो अलग-अलग लाइन रहेंगी मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने वालों के लिए दो अलग-अलग लाइन बनाई जाएं। भीड़ नियंत्रण के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नामांकन कक्ष में सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहेगी। कैमरे नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक चालू रहेंगे। निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था भी देखी गई। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोविंद वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक नामांकन विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि 9 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तारीख है। चुनाव कार्यक्रम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User