रिश्तेदार युवकों ने लड़की से किया रेप:बहन के बुलाने की बात कहकर ले गए; एमपी के पन्ना से दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sep 29, 2026 - 22:37
0
रिश्तेदार युवकों ने लड़की से किया रेप:बहन के बुलाने की बात कहकर ले गए; एमपी के पन्ना से दोनों आरोपी गिरफ्तार
बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। घटना 24 सितंबर की बताई जा रही है। आरोप है कि मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से रिश्तेदारी में आए दो युवकों ने किशोरी को उसकी बहन के बुलाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। इसके बाद सुनसान जगह पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद किशोरी को धमकाने का भी आरोप है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार शाम करीब 5 बजे पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश जाकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गणेश पंडाल देखने गई थी किशोरी परिजनों के अनुसार, 24 सितंबर को किशोरी गांव में लगे गणेश पंडाल को देखने गई थी। इसी दौरान उसकी पहचान के दोनों युवकों ने उसे देखा। आरोप है कि दोनों ने किशोरी से कहा कि उसकी दीदी उसे बुला रही हैं। इस बहाने वे उसे अपने साथ सुनसान स्थान की ओर ले गए। धमकी देकर चुप रहने को कहा आरोप है कि दोनों युवकों ने किशोरी को धमकाया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी हुई किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा मंगलवार को परिजनों ने नरैनी थाना पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। मध्य प्रदेश पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में मध्य प्रदेश पहुंची। मंगलवार शाम करीब 5 बजे पुलिस ने पन्ना जिले से दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User