स्कॉर्पियो का दरवाजा खुलने से बाइक सवार प्रधान की मौत:देवरिया में अमेठी मंदिर के पास हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित
देवरिया में मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में ग्राम पंचायत बसडिला के ग्राम प्रधान शेषनाथ यादव (45) की मौत हो गई। हादसा देवरिया-खोराराम मार्ग पर अमेठी मंदिर के पास दोपहर करीब 2 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि शेषनाथ यादव बाइक से जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो का दरवाजा अचानक खुल गया। इसकी चपेट में आने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल शेषनाथ यादव को तत्काल महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
मेडिकल कॉलेज से सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे विधायक ग्राम प्रधान शेषनाथ यादव की मौत की सूचना मिलते ही सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
शेषनाथ यादव बसडिला गांव के ग्राम प्रधान थे। उनके परिवार में पत्नी सीमा और दो बच्चे हैं। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित परिवार के लोगों को सांत्वना देने पहुंचे। घटना के बाद गांव और क्षेत्र में मातम का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)