अधिकारियों से बड़ी घटनाओं को छिपाने में माहिर इंदिरानगर थाना:व्यापारी से लूट की जानकारी 12 घंटे बाद दी, महिला से मारपीट का मामला 4 दिन दबाया

Nov 13, 2026 - 10:53
0
अधिकारियों से बड़ी घटनाओं को छिपाने में माहिर इंदिरानगर थाना:व्यापारी से लूट की जानकारी 12 घंटे बाद दी, महिला से मारपीट का मामला 4 दिन दबाया
लखनऊ के इंदिरानगर में महिला के हाथ-पैर बांधकर महिला मारने के मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। जांच के बाद डीसीपी पूर्वी ने एसआई गौरव और सिपाही शेर बहादुर को लाइन हाजिर किया है। इंदिरानगर थाने का ये पहला मामला नहीं है, जिसमें अधिकारी को देर से जानकारी हुई हो। इसके पहले बजरंग चौराहे के पास व्यापारी उमेश चंद्र (55) व उनके परिवार को बंधक बनाकर लूट हुई थी। जिसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को 12 घंटे बाद मिली थी। उस दौरान भी इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने चौकी प्रभारी पर लापरवाही की जिम्मेदारी डाल दी थी। कुछ ऐसा ही मामला महिला से मारपीट में भी रहा, जिसकी जानकारी थाने तक नहीं पहुंचने की बात सामने आ रही है। व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर की थी लूट अमराई गांव के बजरंग चौराहे पर रहने वाले उमेश चंद्र (55) घर में परचून की दुकान चलाते हैं। वह पत्नी शांति देवी, बेटी सीमा और बेटे दीपक के साथ रहते हैं। 25-26 जुलाई की रात परिवार सो रहा था। तभी घर में तोड़फोड़ की आवाज आई। बेटी सीमा कमरे में पहुंची तो बदमाशों ने हमला कर दिया। बेटी की चीख सुनकर पिता दौड़े तो बदमाशों ने पीछे से धारदार हथियार से उनके सिर पर कई वार किए। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। पत्नी शांति देवी ने शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन पर भी हमला कर दिया। करीब 10 मिनट बाद होश आने पर शांति देवी घर से बाहर निकलीं और शोर मचाया। इसके बाद मोहल्ले के लोग पहुंचे। 12 घंटे के बाद अधिकारियों को जानकारी दी आरोप है कि इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह और चौकी प्रभारी ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी। करीब 12 घंटे बाद अधिकारियों को इसका पता चला। मामला मीडिया तक पहुंचने के बाद अधिकारियों ने जानकारी जुटाई। तब भी कार्रवाई चौकी प्रभारी तक सीमित रही। चोरी की शिकायतों पर भी कार्रवाई नहीं इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह पर चोरी के मुकदमे दर्ज नहीं करने के आरोप भी लगे हैं। अमराई गांव निवासी शशि प्रकाश ने 30 अक्टूबर को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को अलमारी की चाबी खोने पर चाबी बनाने वाले से दूसरी चाबी बनवाई थी। अगले दिन वह पत्नी के साथ काम पर चले गए। इसी दौरान घर में चोरी हो गई। बेटी ने इसकी जानकारी दी। आरोप है कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित कई दिनों तक थाने के चक्कर लगाता रहा। गोयला रोड स्थित सूर्या विहार निवासी सुरजीत कुमार ने बताया कि 23 अक्टूबर को दोपहर 12:30 से 3:30 बजे के बीच चोर दीवार फांदकर घर में घुसे। अलमारी से कैश और जेवर चोरी कर ले गए। तहरीर देने के बाद भी उन्हें थाने के कई चक्कर लगाने पड़े। थानेदार को भी नहीं बताते चौकी प्रभारी? सुगामऊ में महिला का हाथ पैर बांधकर मामले में पुलिस की लापरवाही सहित कई सवाल खड़े हुए हैं। क्या इंदिरानगर में बनाए गए चौकी प्रभारी थाना प्रभारी को सूचना तक नहीं देते हैं। लूटपाट व बंधक बनाकर मारपीट जैसे गंभीर मामले भी चौकी स्तर पर तैनात दरोगा दबाना चाहते हैं। कुछ इस तरह ही महिला से मारपीट का मामला भी सामने आया। चार दिन तक पुलिस दबाई रही फिर खुलासा हुआ तो कार्रवाई शुरू की। हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज गिरफ्तारी दिखा रही। पुलिस बोली- भाग गए तो कहां से पकड़कर लाएं पीड़िता मोनिका का आरोप है कि 10 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज होने के बाद झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले करीब 200 लोग परिवार समेत वहां से चले गए। गुरुवार को पुलिसकर्मियों से आरोपियों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे भाग गए हैं, उन्हें कहां से पकड़कर लाएं। मोनिका ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करना पुलिस की जिम्मेदारी है। इस तरह का जवाब देना गैरजिम्मेदाराना है। स्थानीय निवासी मोहन ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि महिला के साथ अमानवीय व्यवहार हुआ, लेकिन पुलिस ने शुरुआत से ही लापरवाही बरती। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग वहां से चले गए। छह आरोपी गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर एसीपी गाजीपुर अतुल पांडेय ने बताया कि फरार आरोपी इमरान हुसैन और रजीबुल को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मानस सिटी के पीछे सुगामऊ की झुग्गी-झोपड़ी में रहते थे। बुधवार को चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। अब तक छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं। डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि मौके पर सबसे पहले पहुंचे दरोगा गौरव और सिपाही शेर बहादुर ने उच्चाधिकारियों को जानकारी नहीं दी। दोनों को लाइन हाजिर किया गया है। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच चल रही है। यह है पूरा मामला बाराबंकी के मूल निवासी संदीप रावत पत्नी लक्ष्मी और चार बच्चों के साथ सुग्गामऊ में करीब 25 साल से रह रहे हैं। आरोप है कि 6 अक्टूबर को झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले कुछ लोगों ने लक्ष्मी को बच्चा चोर बताकर रस्सी से बांध दिया और उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद 10 अक्टूबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। …………… ये खबर भी पढ़ें… ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में 3-हत्या के आरोपी के घर चला बुलडोजर:17 दिन पहले पिता-बेटे और भाई को मारी थी गोलियां लखनऊ में दिनदहाड़े 3 हत्या के आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर पर फिर बुलडोजर चलाया गया। LDA की टीम गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे 2 बुलडोजर और पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। करीब 4 घंटे की कार्रवाई में ऋषभ का एक मकान ढहा दिया गया। अंधेरा होने की वजह से कार्रवाई रोक दी गई। इससे पहले 28 अक्टूबर को भी ऋषभ शुक्ला के घर पर बुलडोजर चलाया गया था। उस समय सिर्फ बाउंड्रीवॉल गिराई गई थी। इस पर पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई थी। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User