हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में मारी गोली:फिरोजाबाद में हत्या में प्रयुक्त सूजा, खून से सने कपड़े और मोबाइल बरामद

Nov 13, 2026 - 10:20
0
हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में मारी गोली:फिरोजाबाद में हत्या में प्रयुक्त सूजा, खून से सने कपड़े और मोबाइल बरामद
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। मृतक की पहचान बरेली के शीशगढ़ निवासी फईम अहमद (पुत्र बाबू) के रूप में हुई थी। इस मामले में नामजद आरोपी आमिर उर्फ सलमान खान को पुलिस ने 12 नवंबर की रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें… चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। मुखबिर की सूचना पर सिरसागंज पुलिस ने अहमदपुर बंबा के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त सूजा और खून से सने कपड़े बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP83 AN 4291), हत्या में इस्तेमाल किया गया सूजा, रक्तरंजित कपड़े और मृतक का क्षतिग्रस्त ओप्पो मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा मृतक का पर्स, आधार कार्ड की छायाप्रति और चार फोटो भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपी से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो खोखे और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में दर्ज है केस सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि 10 नवंबर को थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान फईम अहमद के रूप में हुई। इस मामले में आमिर उर्फ सलमान के खिलाफ मुकदमा संख्या 572/26 में बीएनएस की धारा 103(1) और 238 के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ और बरामदगी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User