शाहजहांपुर में एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण:पुलिसकर्मियों से लगवाई दौड़, फिटनेस परखने के लिए कराए पुल-अप

Nov 13, 2026 - 10:20
0
शाहजहांपुर में एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण:पुलिसकर्मियों से लगवाई दौड़, फिटनेस परखने के लिए कराए पुल-अप
शाहजहांपुर पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह 8 बजे एसपी सौरभ ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाई और शारीरिक फिटनेस जांचने के लिए पुल-अप भी कराए। निरीक्षण में पुलिस बल के अनुशासन, शारीरिक दक्षता, वेशभूषा और परेड की गतिविधियों को देखा गया। एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को परेड में एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रशिक्षु महिला पुलिसकर्मियों की टोली का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महिला आरक्षियों को अनुशासन, शारीरिक दक्षता और ड्यूटी के प्रति सजग रहने के लिए कहा। शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर एसपी ने पुलिसकर्मियों के शारीरिक प्रशिक्षण अभ्यास भी देखे। उन्होंने नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण जारी रखने के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी फिटनेस और कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम करें। महिला आरक्षियों को परीक्षा की तैयारी का मार्गदर्शन प्रशिक्षण ले रही रिक्रूट महिला आरक्षियों को एसपी ने प्रशिक्षण के दौरान होने वाली परीक्षाओं की जानकारी दी और बेहतर तैयारी के लिए मार्गदर्शन किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। शाहजहांपुर पुलिस के मुताबिक, पुलिस बल के अनुशासन, दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा को मजबूत करने के लिए नियमित परेड और प्रशिक्षण गतिविधियां कराई जाती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User