कौड़ीराम में सेवा संकल्प अभियान:टीबी मरीजों को लिया गोद, पौष्टिक आहार वितरित; आशा बहुएं सम्मानित
गोरखपुर में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम और 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर 10 टीबी (क्षय रोग) मरीजों को गोद लिया गया। इस दौरान गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह ने सभी मरीजों को पौष्टिक आहार की पोटली प्रदान की और क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और समाजसेवियों ने इन मरीजों की जिम्मेदारी ली। क्षय रोगियों को दी गई पोषण पोटली (न्यूट्रिशन किट) में मूंगफली, चना, हॉर्लिक्स, दाल और दलिया जैसी स्वास्थ्यवर्धक सामग्रियां शामिल थीं। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि 'प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत मरीजों को दवा के साथ-साथ सही पोषण, नियमित देखभाल और मानसिक संबल मिलना बेहद जरूरी है, ताकि वे जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो सकें। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार वर्मा, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. संदीप कुमार पाण्डेय, डॉ. किरन वर्मा, डॉ. अरुणा माझी, डॉ. विनय श्रीवास्तव, एआरओ बृजेश कुमार मद्धेशिया, मनीष कुमार, विनोद कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)