अखिलेश यादव ने पहलवान ब्रह्मानंद के परिवार को दी मदद:संतकबीर नगर में हत्या के बाद पत्नी को सौंपे 2 लाख रुपए, नौकरी का भी भरोसा
संतकबीरनगर जिले के गोसाईपुर भक्ठान गांव में पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव ने उनके परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है। साथ ही, परिवार को नौकरी दिलाने का भी भरोसा दिया गया है। मंगलवार शाम सपा के कई पदाधिकारी मृतक के घर पहुंचे। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष लोरीक यादव, सोनू यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव और इसहाक अंसारी शामिल थे। इन नेताओं ने ब्रह्मानंद यादव के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मृतक की पत्नी को अखिलेश यादव की ओर से भेजी गई 2 लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी। सपा नेताओं ने परिवार को ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)