अलीगढ़ में लोगों ने किया प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला,ठगी में गंवाए पैसे दिलाने की मांग
ठगी में पैसा गंवाने वाले लोगों ने मंगलवार को अलीगढ़ में प्रदर्शन किया। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार (तपजप) के बैनर तले लोग राजा महेंद्र प्रताप पार्क में जुटे। यहां से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और प्रधानमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ठगी में गंवाई गई उनकी रकम वापस दिलाई जाए। संगठन का आरोप है कि अलीगढ़ में जिला और तहसील स्तर पर भुगतान पटल नहीं बनाए गए हैं। इससे पीड़ितों को रकम वापस पाने में परेशानी हो रही है। संगठन ने अलग-अलग रिफंड पोर्टलों पर जमा आवेदनों का निपटारा करने और भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की। साथ ही कहा कि अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध अधिनियम, 2019 के तहत पीड़ितों को उनका पैसा वापस दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। भुगतान नहीं होने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। साथ ही दिल्ली में संसद भवन के घेराव की भी चेतावनी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)