बहराइच में निकला विशालकाय अजगर:वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया, जंगल में छोड़ा
बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र के सिपहिया हुलास गांव में मंगलवार सुबह करीब दस बजे एक ग्रामीण के घर के पीछे विशालकाय अजगर दिखा। इसे देखकर गांव में हड़कंप मच गया। अजगर गांव निवासी कन्ये यादव के मकान के पीछे दिखाई दिया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने काफी कोशिश के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद अजगर को सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया गया। अजगर को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किए जाने के बाद ग्रामीणों को राहत मिली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)